फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडुचेरी चुनाव: कांग्रेस का वादा, मुफ्त कोरोना टीका और गृहिणियों को हर महीने देंगे हजार रुपये

Sun, 28 Mar 2021 08:35 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा की 30 सीटों पर चुनाव
  • 6 अप्रैल को होगा सभी सीटों पर मतदान
  • चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र
विज्ञापन
पुडुचेरी - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के घोषणापत्र में सभी का मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण, ‘नीट’ एवं नई शिक्षा नीति को रद्द करने और गृहिणियों के लिए प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता देने का एलान किया है। इसके अलावा पार्टी ने बंद पड़े मिलों को फिर से खोलने, शहीदों के परिजन की पेंशन में वृद्धि करने जैसे कई वादे किए हैं।

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति को रद्द करने का एलान
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने रविवार को यहां पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें कोविड-19 के मुफ्त टीकाकरण का वादा किया गया है, जिसका खर्च सरकार उठाएगी। घोषणापत्र के मुताबिक प्रत्येक परिवार में एक गृहिणी को 1000 रुपए प्रति माह की सहायता दी जाएगी और मेडिकल कॉलेज दाखिले से संबंधित ‘नीट’ परीक्षा की व्यवस्था और नई शिक्षा नीति को रद्द करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नई शिक्षा नीति को रद्द कराने के लिए वचनबद्ध है। 

घोषणापत्र में ऋण माफ करने का भी जिक्र
पार्टी ने कराईकल में कृषि विश्वविद्यालय एवं केद्रशासित प्रदेश में एक विधि विश्वविद्यालय स्थापित करन का भी वादा किया है। घोषणापत्र में कहा गया है कि पिछड़ा वर्ग निगम एवं पुडुचेरी आदि द्रविड़ विकास निगम के माध्यम से ऋण लेने वालों का कर्ज माफ भी किया जाएगा।
विज्ञापन


6 अप्रैल को होगा मतदान
घोषणापत्र के मुताबिक नगर निकाय चुनाव तत्काल कराए जाएंगे। पार्टी ने पुडुचेरी विश्वविद्यालय में हर पाठ्यक्रम में 25 सीटें केंद्रशासित प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित करने सहित कई अन्य वादे किए हैं। गौरतलब है कि पुडुचेरी एक केंद्रशासित प्रदेश है, जिसकी एक विधानसभा है। 30 विधानसभा सीट वाले इस केंद्रशासित प्रदेश में 6 अप्रैल को चुनाव है। पुडुचेरी के चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों का प्रचार जोरों पर हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें