फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल उपचुनाव के लिए कांग्रेस-माकपा ने मिलाया हाथ, तीन विधानसभा सीटों पर होना है मतदान

Sun, 11 Aug 2019 05:02 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

  • बैठक के बाद दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व ने सीटों पर तालमेल का फैसला किया
  • उन्होंने कहा कि हमारे तालमेल से बंगाल की राजनीति में एक नये सुबह की शुरुआत होगी
  • हम मिलकर भाजपा और तृणमूल की सांप्रदायिक राजनीतिक को पराजित करेंगे
विज्ञापन
कांग्रेस, माकपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा व तृणमूल कांग्रेस की बढ़त रोकने के लिए कांग्रेस और माकपा ने आपस में हाथ मिलाया है। शुक्रवार देर रात चली बैठक के बाद दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व ने सीटों पर तालमेल का फैसला किया। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्र ने कहा कि कांग्रेस उत्तर दिनाजपुर जिले की कालियागंज सीट के अलावा पश्चिम मेदिनीपुर की खड़गपुर सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि माकपा नदिया जिले के करीमपुर सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि हमारे तालमेल से बंगाल की राजनीति में एक नये सुबह की शुरुआत होगी। हम मिलकर भाजपा और तृणमूल की सांप्रदायिक राजनीतिक को पराजित करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें