सुरजेवाला ने कहा कि यह सरकार तो लुटेरा बचाओ, लुटेरा भगाओ की नीति पर चल रही है। संसद में नीरव मोदी और पंजाब नेशनल बैंक की धोखाधड़ी पर चर्चा को लेकर जारी राजनीतिक घमासान पर भी रणदीप सुरजेवाला ने निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि चर्चा से भाग रहे हैं, भगोड़ों को देश से भगा रहे हैं और अब देश की सरकार संसद में चर्चा से भगोड़ी हो गई है।
सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी के नारे सबका साथ, सबका विकास पर तंज कसते हुए कहा कि अब यह नारा भगोड़ो का साथ, मोदी जी का हाथ हो गया है। सुरजेवाला यही नहीं रुकते। उन्होंने कहा अब मोदी जी का नया नारा है- बेरोजगार युवा बेचें पकौड़े और देश को लूटकर भागें भगोड़े। उन्होंने फ्लीस, फ्ली एंड फ्लाई (थ्री एफ) की तुकबंदी पेश करते हुए मोदी सरकार पर 73, 600 करोड़ रुपये की लूट को संरक्षण देने का आरोप लगाया। अपने हमले का अंत भी सुरजेवाला ने तुकबंदी से ही किया। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी (साइलेंट मोदी) टू बोल मोदी।
184 भगोड़े और आठ बड़े घोटाले
सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने खुद और सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में लिखित में माना है कि 184 लुटेरे देश का 19,317 करोड़ रुपया लूटकर रफूचक्कर हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस की सरकार लुटेरों को लूटकर गायब होने में संरक्षण दे रही है। रणदीप ने इस पर भी जुमला कसा और कहा वन वे टिकट टू चीट एंड स्कूट।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता ने इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, विजय माल्या, निमो+चोकसी बैंक लूट, ब्रिकम कोठारी-रोटोमैक स्कैम, द्वारका दास ज्वेलर बैंक स्कैम, विंसम बैंक स्कैम समेत आठ अनियमितताओं के जरिए कुल 54,318 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोप लगाया।