फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' से जीत नहीं सकती कांग्रेस, लेकिन वोट काटकर भाजपा को जिता देगी: गोपाल राय 

Sun, 13 Jan 2019 05:20 PM IST
Nilesh Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है और इसी के साथ दोनों पार्टियों के लोकसभा चुनाव में एक साथ आने की संभावना भी कमजोर पड़ती दिख रही है। रविवार को पार्टी की एक मीटिंग में आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस की आज की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह 'आप' को हरा सके, लेकिन चुनाव में वह 'आप' का वोट काटकर भाजपा को जिताने का काम जरुर कर सकती है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने भी इसी तरह की बात कही थी। रविवार को चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में दोबारा से आप की सरकार बनेगी, लेकिन संसद में जनता के मुद्दों को उठाने के लिए वहां पहुंचना बहुत ज़रूरी है।
 
उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। आज कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हराने की स्थिति में बिल्कुल नहीं है। लेकिन वोट काटकर वह भाजपा को जिताने का काम ज़रूर कर सकती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश की स्थिति अलग है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग परिस्थितियां बन रही हैं। जनता उसी के साथ खड़ी भी हो रही है। जिस देश ने प्रचंड बहुमत से मोदी प्रधानमंत्री बनाया था उसी ने उन्हें तीन राज्यों से उखाड़ दिया। यह बड़े बदलाव का संकेत है और पार्टी को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा को कोई हरा सकता है तो वह केवल आम आदमी पार्टी ही है। 

इस मौके पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सतेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में इतने काम किये है कि विरोधी भी आम आदमी पार्टी की तारीफ करते हैं। कार्यकर्ताओं को सिर्फ सरकार द्वारा किए गए कार्य जनता के बीच रखने हैं। चिकित्सा, शिक्षा, बिजली और पानी के काम लोगों को बताने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें