फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक आज, 2019 की रणनीति पर होगी चर्चा

Thu, 10 Jan 2019 12:25 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन

कांग्रेस कोर ग्रुप की वीरवार को होने जा रही बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी करेंगे।माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कई राज्यों में नए सहयोगियों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरने की जो रणनीति बनाई है, उसे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी एवं दूसरे केंद्रीय नेताओं के सामने रखा जाएगा। उत्तरप्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन होने की स्थिति में पार्टी का रुख क्या रहेगा, इस पर विस्तार से चर्चा होगी। ध्यान रहे कि पिछले दिनों यूपी में पार्टी अध्यक्ष राज बब्बर कह चुके हैं कि जहां भी हमारे उम्मीदवार चुनाव जीतने की स्थिति में होंगे, उन्हें मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि कोर ग्रुप की बैठक में यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के जरिए लोगों तक कांग्रेस की नीतियां कैसे पहुंचाई जाएं, इस बाबत पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।राफेल मुद्दा, जिसे सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी ने ही उठाया है, अब इसे जनता के बीच किस रुप में ले जाया जाए, यह भी चर्चा का विषय रहेगा।

चूंकि राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि राफेल घोटाला 2019 के चुनाव में हमारा प्रमुख मुद्दा रहेगा। इस मुद्दे पर पार्टी भाजपा को घेरने का हर संभव प्रयास करेगी। साथ ही किसानों और युवाओं के मसलों को किस तरह से उठाया जाए, कोर ग्रुप में इस बात पर भी विचार होगा। बैठक में यूपी के अलावा बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, आन्ध्रप्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली आदि राज्यों में लोकसभा चुनाव किस तरह लड़ा जाए, इस बाबत प्रचार की तकनीक क्या होगी व सोशल मीडिया में पार्टी अपनी ज़्यादा से ज्यादा पहुंच कैसे बनाएगी, ये सब बातें भी कोर ग्रुप में रखी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें