कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान को निशाना बनाया है। इससे पहले प्रधानमंत्री के न खाऊंगा और न खाने दूंगा के वक्तव्य पर जोरदार हमला करने वाली कांग्रेस, अब भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा के दावे की हवा निकालने में जुट गई है।
पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे लेकर भाजपा पर तंज कसा है। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा राजनीति में मौजूद जिद्दी मैल को साफ करने में जुट गई है।
मोदी शाह ‘Dry Cleaners’.
कोई भी दाग़ हो हम निकाल देंगे।
ज़िद्दी मैल भी साफ़!!! pic.twitter.com/85Sa3Jw0Ep— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) November 4, 2017
सुरजेवाला की यह टिप्पणी तृणमूल कांग्रेस के मुकुल रॉय, कांग्रेस के पंडित सुखराम और नारायण राणे को भाजपा में शामिल करने के बाद आई है। पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सुरजेवाला के इसी ट्वीट को आगे बढ़ाया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि भाजपा नये चलन को बढ़ावा दे रही है।
पढ़ें: BJP के पास है मेरी फर्जी सेक्स सीडी, चुनाव से ठीक पहले होगी जारीः हार्दिक
वह दूसरे दलों के पुराने दागी नेताओं को पार्टी में शामिल करके राजनीतिक और सामाजिक शुचिता जैसे छलावे की बात कर रही है। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीयत पर बड़ा सवाल उठाया था। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सीबीआई और अन्य जांच एजेंसी के बढ़ रहे दुरुपयोग पर प्रधानमंत्री पर ताना कसा था।
तीन नवंबर को गुजरात में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री जी आपके पास सीबीआई है, पुलिस है, लेकिन मेरे पास सच्चाई है। राहुल का यह तंज केंद्रीय जांच एजेंसी के रवैये और केंद्र सरकार की ओर से कांग्रेसी नेताओं को निशाना बनाए जाने को लेकर है।