फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में फिर आया सियासी तूफान, कांग्रेस का दावा भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में

Thu, 06 Sep 2018 12:03 AM IST
भाषा, पणजी
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर
विज्ञापन
गोवा में कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया है कि सत्तारूढ़ भाजपा के तीन विधायक उनके संपर्क में है, जिनकी सहायता से विपक्षी पार्टी मनोहर पर्रिकर की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार को गिराया जा सकता है। भाजपा ने हालांकि इस दावे को खारिज करते हुए कहा कांग्रेस ‘‘मूर्ख’’ बना रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस गोवा के प्रवक्ता एवं विधायक दयानंद सोप्ते ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया है कि भाजपा के तीन विधायक पर्रिकर नीत सरकार को गिराने के लिए पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस के संपर्क में है। उन्होंने हालांकि विधायकों के नाम बताने से इनकार कर दिया।

सोप्ते ने कहा कि मैंने आज समाचार पत्रों में पढ़ा कि कुछ कांग्रेस विधायक भाजपा के पास जा सकते हैं। जहां तक मेरा संबंध है, किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है और न ही मैंने किसी से संपर्क किया है। ये भाजपा द्वारा फैलाई गई अफवाहें हैं। उन्होंने दावा किया कि इसके विपरीत, भाजपा के तीन विधायकों ने हमसे संपर्क किया है।
विज्ञापन


सोप्ते ने कहा कि यदि तीन विधायक आ गये तो संख्या कांग्रेस के पक्ष में हो जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि आप संख्या देखे तो कांग्रेस के 40 सदस्यीय सदन में 16 विधायक हैं। यदि उनके (भाजपा) के तीन विधायक हमारे साथ आ जाते है तो हमारी संख्या 19 हो जायेगी। सत्तारूढ़ भाजपा के 14 विधायक हैं। जब इस संबंध में भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर से संपर्क किया गया तो उन्होंने सोप्ते के दावे को खारिज किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें