फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के हर मूवमेंट पर रहती है सोनिया की निगाह

Sat, 02 Dec 2017 02:42 PM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : social media
विज्ञापन
बेटा कितना भी बड़ा हुनरबाज क्यों न हो, लेकिन मां हमेशा मां होती है। यह कहावत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी सटीक बैठती है। कांग्रेस अध्यक्ष स्वास्थ्यगत कारणों से गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में भले ही न जा पा रही हों, लेकिन न केवल पूरे चुनाव प्रचार अभियान बल्कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हर मूवमेंट पर साये की तरह निगाह रख रही हैं। 
विज्ञापन


सोमनाथ मंदिर में राहुल गांधी के हिन्दुत्व को लेकर उठे राजनीतिक  प्रोपेगेंडे से लेकर वरिष्ठ नेताओं की प्रचार अभियान में भूमिका पर वह लगातार निगाह रख रही हैं। इतना ही नहीं हर चुनौतीपूर्ण समय में वह अपने आवास 10, जनपथ से ही कारगर कदम उठाने में भी देर नहीं लगातीं।

कांग्रेस अध्यक्ष की इन सब मामलों में सबसे बड़ी मददगार प्रियंका गांधी वाड्रा हैं। प्रियंका हर रोज अपने मां की खबर लेती हैं। इतना ही नहीं परिवार के एक नजदीकी सूत्र के अनुसार प्रियंका को कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रचार अभियान को लेकर हर छोटे-बड़े घटना क्रम की जानकारी रहती है।
विज्ञापन


पढ़ें: कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष का स्वास्थ्य भले ही घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दे रहा है, लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे से लेकर राजनीतिक गोट बिठाने में वह लगातार सक्रिय रही हैं। 

गुजरात के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत, अपने राजनीतिक सचिव अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद समेत अन्य के लगातार संपर्क में हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी कांग्रेस अध्यक्ष के साथ राजनीतिक मुद्दों पर मंत्रणा के लिए लगातार उपलब्ध रहती हैं।
विज्ञापन

भावी रणनीति पर निगाह

राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी के भीतर गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भारी उत्साह है। हालांकि उत्साह के साथ-साथ कुछ आशंकाएं भी हैं, लेकिन राज्य के विभिन्न हिस्सों से वरिष्ठ नेताओं को मिल रही ग्राऊंड रिपोर्ट ने पार्टी को पूरा दम-खम लगाने पर मजबूर कर दिया है। 

पार्टी के एक महासचिव का कहना है कि दो दशक में पहली बार कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति में अमूल-चूल परिवर्तन किया है। पूरी तरह से कांग्रेस भारतीयता के एजेंडे पर भाजपा को चुनौती दे रहे हैं। राहुल का लगातार मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ चुनाव प्रचार अभियान शुरू करना, माथे पर टीका, हाथ में कलावा और अपनी पहचान तथा सत्ता पक्ष (भाजपा)के प्रोपेगैंडावादी राजनीति से सतर्क रहना इसी का हिस्सा है। 

गुजरात में लगातार कैंप कर रहे अशोक गहलोत का कहना है कि कांग्रेस गुजरात में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाएगी। कोई चाहे तो गुजरात में आकर इसको साफ-साफ देख सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें