फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mallikarjun Kharge: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर खरगे बोले- चुनाव आयोग दबाव में, इसकी आजादी बचाना हमारी जिम्मेदारी

Sun, 25 Jan 2026 10:47 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आयोग दबाव में है और इसकी रक्षा करना जरूरी है। खड़गे ने वोट चोरी और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव और साफ वोटर लिस्ट की मांग की।

विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि हाल के दिनों में चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को लगातार दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं की आजादी की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि लोकतंत्र सिर्फ जिंदा न रहे, बल्कि तरक्की करे।
विज्ञापन


क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष?
नेशनल वोटर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खरगे ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह दिन याद दिलाता है कि देश का भविष्य उसके लोगों के हाथ में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के लोगों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और निडर चुनाव का हक है। इसके लिए साफ वोटर लिस्ट और सबको बराबर मौका मिलना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें: मतदाता दिवस पर पीएम का संदेश: पहली बार वोटर बनने को उत्सव की तरह मनाएं, कहा- मतदान एक बड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 'वोट चोरी' और बिना किसी योजना के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। यह भारत के पुराने लोकतंत्र को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव आयोग की ईमानदारी बचानी होगी। बता दें कि चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी। भारत के गणतंत्र बनने से एक दिन पहले यह संस्था बनी थी। पिछले 16 वर्षों से इस दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें