फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: गुजरात में कांग्रेस को एक और झटका, अहमदाबाद पूर्व से उम्मीदवार रोहन गुप्ता चुनाव से पीछे हटे

Tue, 19 Mar 2024 01:24 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

रोहन गुप्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। लोकसभा चुनाव के लिए 12 मार्च को घोषित कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम भी शामिल था।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रोहन गुप्ता ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। गुप्ता ने सोमवार को कहा कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं चल रही है, इस कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। गुप्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 12 मार्च को घोषित कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम भी शामिल था। गुप्ता पूर्व में कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अहमदाबाद पूर्व से वर्तमान में भाजपा के हसमुख पटेल सांसद हैं।

विज्ञापन


गुप्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में चुनाव मैदान से पीछे हटने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, गंभीर बीमारी के कारण मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हैं। मैं कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अहमदाबाद पूर्व संसदीय क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहा हूं। मैं पार्टी की ओर से नामित नए उम्मीदवार को पूरा समर्थन दूंगा। गुप्ता ने एक पत्र के जरिये गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल को अपना नाम वापस लेने की जानकारी दे दी है। उन्होंने एक्क पर पत्र की तस्वीर भी एक्स पर पोस्ट की है।

तमिलनाडु में पीएमके और भाजपा के बीच गठबंधन का एलान

तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और क्षेत्रीय पार्टी पीएमके के बीच गठबंधन तय हो गया है। पीएमके सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किए जाने की घोषणा की। पीएमके महासचिव वदिवेल रावनन ने कहा कि पीएमके ने भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पीएमके प्रमुख रामदास बुधवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे। बता दें, भाजपा इस बार तमिलनाडु में विशेष ध्यान दे रही है। पीएम मोदी लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पांच बार तमिलनाडु का दौरे कर चुके हैं। राज्य में पहले चरण में 19 अप्रैल को सभी 39 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 

दो से तीन दिनों में जारी होगी एमवीए उम्मीदवारों की सूची
इधर, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवारों की सूची अगले दो से तीन दिनों में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सांगली सीट से विशाल पाटिल को मैदान में उतारने का फैसला किया है। राहुल गांधी के बयान की आलोचना पर पटोले ने कहा कि राहुल गांधी ने रविवार को इंडिया गठबंधन की रैली में महिलाओं और युवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की, लेकिन भाजपा इन मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

पीएम मोदी के 'विकसित भारत' संदेश के खिलाफ विपक्ष ने की कार्रवाई की मांग
'विकसित भारत' के निर्माण में समर्थन मांगने के लिए व्हाट्सएप पर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र मिलने का मुद्दा उठाते हुए, विपक्षी नेताओं ने सोमवार को चुनाव आयोग से कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विदेश में रहने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री का पत्र मिलने पर गोपनीयता का मुद्दा उठाने वाले एक व्यक्ति की पोस्ट को टैग किया।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिय पर पोस्ट किया, क्या ईसीआई सत्तारूढ़ दल के पक्षपातपूर्ण राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए सरकारी मशीनरी और सरकारी डाटा के इस तरह के जबरदस्त दुरुपयोग पर ध्यान देगा? एक अन्य कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट पर वह व्हाट्सएप संदेश पोस्ट किया, जिसमें वह पत्र संलग्न था, जो उन्हें फोन पर प्राप्त हुआ था। तृणमूल सांसद संकेत गोखले ने भी आरोप लगाया कि सिर्फ भारत में ही नहीं, जो कभी भारत आए, उनके नंबरों पर भी यह संदेश प्रेषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, व्हाट्सएप ने दावा किया है कि ये नंबर आईटी मंत्रालय के पास हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें