फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता की भूख में जवानों की शहादत और राजधर्म भूले मोदी', कांग्रेस ने पूछे ये 5 सवाल

Thu, 21 Feb 2019 11:33 AM IST
अनिल पांडेय चुनाव डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : PTI
विज्ञापन

पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और आरोप लगाया कि सत्ता बचाने के लिए वह जवानों की शहादत और राजधर्म भूल गए।

विज्ञापन






 

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से पूछे 5 सवाल

  • प्रधानमंत्री जी, राजनाथ जी, डोभाल जी, आप अपनी खुफिया तंत्र की विफलता के लिए जिम्मेदारी क्यों नहीं स्वीकार करते?
  • स्थानीय आतंकियों को भारी मात्रा में आरडीएक्स, कार्बाइन और रॉकेट लांचर आए कहां से? पीएम मोदी के दावे के अनुसार, नोटबंदी से आतंकवाद पर लगाम क्यों नहीं लगा?
  • पुलवामा हमले के 48 घंटे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस की रिपोर्ट और आतंकियों के वीडियो को नजर अंदाज क्यों कर दिया?
  • हवाई मार्ग से जवानों को क्यों नहीं ले जाया गया? सीआरपीएफ के आवेदन को क्यों ठुकराया गया? क्या हवाई परिवहन की अनुमति से जवानों की जिंदगी नहीं बच सकती थी?
  • भाजपा सरकार के 56 महीनों के कार्यकाल में 488 जवान वीरगति को क्यों प्राप्त हुए हैं? क्यों 5000 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ?

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि दुर्भाग्यवश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सत्ता की लालसा देश की सेना और शहीदों के सम्मान से बड़ी है। मोदी जी राजधर्म भूलकर केवल राज बचाने की जुगत में लगे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार सत्ता की भूख में इंसानियत और शहादत को पीछे छोड़ आई है।

उन्होंने यह भी कहा कि हम देश को याद दिलाना चाहेंगे कि जब मुंबई 26/11 का आतंकी हमला चल रहा था, तब नरेन्द्र मोदी मुंबई में आतंकी हमले के स्थान के समीप ही तत्कालीन सरकार की आलोचना करने वाली एक प्रेस वार्ता कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत की एकता और अखंडता पर हमला बोलने वाले पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को करारा जवाब देने हेतु हमारी सेना और सरकार का भरपूर समर्थन किया है। हम अपने जवानों के साथ खड़े हैं। मालूम हो कि पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें