फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने कहा प्रदेश में नहीं है कानून व्यवस्था, हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए

Mon, 17 Sep 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Randeep Surjewala
विज्ञापन
कांग्रेस ने हरियाणा में 19 वर्षीय बोर्ड टॉपर लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर सोमवार को राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए क्योंकि कानून का राज खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री खट्टर बेटियों की सुरक्षा के प्रति ‘संवेदनहीन’ हो गए हैं।

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘सामूहिक बलात्कार की जघन्य घटना ने पूरे देश और प्रदेश को हिला कर रख दिया है। हरियाणा की सरकार ने कई दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की। राज्य सरकार की ओर से न्यूनतम मानवता भी नहीं दिखाई गई। ऐसा लगता है कि राज्य में कानून का राज खत्म हो गया है।’ 

उन्होंने कहा, ‘जब खट्टर जी से इस घटना के बारे में पूछा गया तो वह इतने संवदेनहीन हो गए कि उन्होंने कहा कि वह बेटी के साथ बलात्कार पर नहीं, बल्कि स्वच्छता अभियान पर बोलेंगे। अगर उनसे शासन नहीं चल रहा है और वह बेटियों की सुरक्षा करने में सक्षम नहीं हैं तो वह इस्तीफा दें।’ 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अगर खट्टर सरकार क़ानून व संविधान का शासन चलाने में असमर्थ हैं तो समय आ गया है कि हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए ताकि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद फिर से कानून का राज बहाल हो सके।’ 

रेवाड़ी की रहने वाली छात्रा (19) को बीते बुधवार को पड़ोसी महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में एक बस स्टॉप से अगवा कर लिया गया था और उसके नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। 

इस मामले में निशू नाम के मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी जारी है। एक आरोपी सेना का जवान है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें