फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस ने कई राज्यों में नियुक्त किए चुनाव पर्यवेक्षक, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

Mon, 07 Aug 2023 12:44 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना में और सिरिवेला प्रसाद को छत्तीसगढ़ में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने रविवार को तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में आने वाले विधानसभा के लिए चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना में और सिरिवेला प्रसाद को छत्तीसगढ़ में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


मीनाक्षी नटराजन और प्रसाद की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पिछले हफ्ते, नटराजन को छत्तीसगढ़ के लिए, जबकि प्रसाद को तेलंगाना के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। 

इन दोनों राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस पहले से ही छत्तीसगढ़ में सत्ता में है, जहां वह अपनी सरकार दोहराना चाहती है। तेलंगाना में कांग्रेस भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से नियंत्रण छीनने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा
कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में है। इसी क्रम में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है। जिन राज्यों चुनाव होने हैं वहां के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन को छत्तीसगढ़ स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं डॉ. एल हनुमंथैया और नेटा डिसूजा को मेंबर बनाया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से पीसीसी चीफ दीपक बैज, सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी और प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और कांग्रेस के सचिवों को पदेन सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें