फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Assembly elections 2022: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, पूर्व सीएम कामत को मडगांव सीट से टिकट

Thu, 16 Dec 2021 07:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में आठ विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में आठ विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को मडगांव विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।  

विज्ञापन



 

कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में इस बार कांग्रेस का मुकाबला सत्ताधारी पार्टी भाजपा के साथ-साथ आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस से है। पिछले बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 36 सीटों में मात्र 13 सीटें ही जीत पाई थीं।

भाजपा को एक करारा झटका
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरटालिम से भाजपा विधायक अलीना सलदान्हा आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गई हैं। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वहीं, गोवा भाजपा का कहना है कि उसने पार्टी के खिलाफ टिप्पणी करने और सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ आंदोलन में भाग लेने के लिए विधायक अलीना सलदान्हा को बीते दिन ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें