फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाटसएप के जरिए मतदाताओं तक पहुंचेगी भाजपा-कांग्रेस, 2019 के लिए बनाई चुनावी रणनीति

Sun, 23 Dec 2018 10:29 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की दिल्ली इकाई 2019 के आम चुनाव से पहले संदेश के साथ-साथ पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों को भेजने के लिए व्हाटसएप समूह बना रही है जिसके जरिए वह पूरी राष्ट्रीय राजधानी में मतदाताओं तक पहुंचेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि पार्टी ने ‘डिजिटल साथी’ नामक एक एप भी शुरू किया है और डिजिटल साथी के तौर पर बूथ स्तर पर काम करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का चयन किया जा रहा है। पूरे शहर में सात संसदीय क्षेत्रों में 13,816 मतदान केन्द्र है। 

दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतर सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 10 ‘बूथ सहयोगियों’ की नियुक्ति की जा रही है। सभी बूथ पर इनमें से एक को ‘डिजिटल साथी’ के तौर पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच संचार को मजबूत करने के लिए व्हाटसएप समूह बनाएगी भाजपा

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ने के लिए उनके बीच संचार को मजबूत करने के एक प्रयास के तहत व्हाटसएप समूहों की एक श्रृंखला बनाने का रविवार को निर्णय लिया।

दिल्ली में भाजपा के बूथ प्रभारियों के पहले सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं ने 2019 की जीत के लिए ‘मंत्र’ दिया और कांग्रेस एवं दिल्ली में आप के शासन की आलोचना की। 

बूथ स्तरीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल ने कहा, ‘‘अगले साल जनवरी से पन्ना प्रमुख से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को जोड़ने के लिए व्हाटसएप समूहों की एक श्रृंखला बनाई जाएगी।’’ 

‘पन्ना प्रमुख’ भाजपा के बूथस्तरीय कार्यकर्ता हैं जो विधानसभा में एक मतदाता सूची के एक पेज (पन्ना) में दर्ज मतदाताओं के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए जिम्मेदार रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें