फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECI: पहले एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत, अब कांग्रेस-भाजपा ने जवाब देने के लिए मांगा 7 दिन का समय

Mon, 18 Nov 2024 01:55 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनाव आयोग ने शनिवार को दोनों पार्टियों के अध्यक्षों से उनके नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जवाब दर्ज कराने को कहा था। आयोग ने इसके लिए दोनों राजनीतिक दलों के प्रमुखों से 1 बजे तक औपचारिक जवाब मांगा था।
विज्ञापन
जे पी नड्डा, राजीव कुमार और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा और कांग्रेस ने हाल ही में झारखंड और महाराष्ट्र में एक-दूसरे के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग के सामने शिकायतें दर्ज कराई थीं। अब दोनों ही पार्टियों ने इन शिकायतों पर जवाब देने के लिए आयोग से 7 दिन का समय और मांगा है।
विज्ञापन


बताया गया है कि चुनाव आयोग ने शनिवार को दोनों पार्टियों के अध्यक्षों से उनके नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जवाब दर्ज कराने को कहा था। ईसी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को अलग-अलग चिट्ठियां भेजकर उनसे एक-दूसरे की शिकायत पर जवाब देने को कहा था।

चुनाव आयोग ने इसके लिए दोनों राजनीतिक दलों के प्रमुखों से 1 बजे तक औपचारिक जवाब मांगा था। अब दोनों पार्टियों ने शिकायतों पर जवाब भेजने के लिए आयोग से 7 दिन का समय और मांगा है।
विज्ञापन


किस-किसके खिलाफ हुई हैं शिकायतें?
जहां कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेताओं पर झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के दौरान शिकायतें की गईं।

इस पर चुनाव आयोग ने दोनों दलों को लोकसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए अपने परामर्श को याद दिलाया था और कहा था कि स्टार प्रचारकों और नेताओं पर नजर रखी जाए, ताकि सार्वजनिक व्यवस्था का उल्लंघन न हो और चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें