फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रही भाजपा', कांग्रेस का बड़ा आरोप

Sat, 06 May 2023 12:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के चित्तापुर से उम्मीदवार, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पसंदीदा हैं। उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग से साजिश की बात साफ है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं। इस बीच भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच जुबानी हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जान पर खतरा होने का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के चित्तापुर से उम्मीदवार, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पसंदीदा हैं। उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग से साजिश की बात साफ है।

सुरजेवाला ने कॉन्फ्रेंस में एक ऑडियो क्लिप भी बजाई और दावा किया कि चित्तापुर से भाजपा विधायक मणिकांत राठौड़ ने खरगे के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही खरगे और उनके परिवार को मारने की बात भी करते सुने गए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "मुझे पता है कि प्रधानमंत्री इस बात पर चुप रहेंगे। कर्नाटक पुलिस और चुनाव आयोग भी इस पर मौन धारण कर लेंगे। लेकिन कर्नाटक के लोग चुप नहीं बैठेंगे और इसका करारा जवाब देंगे।"
विज्ञापन





कांग्रेस ने अपने बयान में कहा, "कन्नड़ लोगों के प्रति भाजपा की नफरत अब कर्नाटक की जमीं के बेटे खरगे की हत्या की साजिश में बदल गई है।" बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व हत्या की साजिश को लेकर चुप ही रहेंगे।

सीएम बोम्मई बोले- आरोपों की गंभीरता से जांच होगी
कांग्रेस के इन आरोपों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उनकी सरकार इस मामले को गंभीरता से लेगी। उन्होंने कहा कि हम पूरे मामले की जांच करेंगे और कानून अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें