फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा-राज्यसभा के एक साथ चुनाव कराने को लेकर कांग्रेस को आपत्ति, विधि आयोग में दर्ज कराया विरोध

Sat, 04 Aug 2018 06:54 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Congress
विज्ञापन
कांग्रेस ने विधि आयोग से कहा है कि वह लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव साथ कराने के विचार का विरोध करती है। पार्टी ने कहा कि यह भारतीय संघवाद के मूल ढांचे के खिलाफ है।
विज्ञापन


दरअसल इस मुद्दे पर सियासी दलों की राय बंटी हुई है। अकाली दल, जद यू, अन्नाद्रमुक, सपा और टीआरएस ने इसका समर्थन किया था। वहीं टीएमसी, आप, द्रमुक, टीडीपी आदि ने इसका विरोध किया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, ए एम सिंघवी और कपिल सिब्बल का एक प्रतिनिधिमंडल विधि आयोग को साथ चुनाव कराने के विचार पर शुक्रवार को अपने रुख से अवगत करा आया।
विज्ञापन


मालूम हो कि विधि आयोग ने इस मसले पर सभी दलों को अपनी राय बताने को कहा था, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने जुलाई में इस परामर्श बैठक से खुद को दूर रखा था। पिछले महीने सिंघवी ने इस प्रस्ताव को संवैधानिक विकृति बताया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें