फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के बीच चुनाव कराने का सुझाव: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव बोले- चुनाव आयोग तय समय से पहले कराए चुनाव, नहीं तो होगा नुकसान

Tue, 28 Dec 2021 11:26 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

24 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग ने एक से दो महीने तक चुनाव स्थगित करने का सुझाव दिया था। साथ ही राजनीतिक दलों की रैलियों और जनसभाओं पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले कुछ महीनों में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों होने हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल है, लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप को लेकर चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक दल चिंतित है। चुनाव आयोग की एक टीम हालात को जायजा लेने के लिए आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। साथ ही टीम अन्य राज्यों का भी दौरा कर वहां की हकीकत जानने की कोशिश करेगी। वहीं, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने चुनाव आयोग को तय समय से पहले चुनाव कराने का सुझाव दिया है। बता दें कि अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं । 

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, "गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर सहित पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को स्थगित करना सही निर्णय नहीं होगा।" उन्होंने कहा, "भारत के चुनाव आयोग को निर्धारित समय से पहले चुनाव कराना चाहिए, क्योंकि कोविड -19 महामारी की संभावित तीसरी लहर के बीच में अगर चुनाव कराए जाते हैं तो समस्याएं और बढ़ जाएंगी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव स्थगित करने की मांग की
टी एस सिंहदेव ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर भी आश्चर्य जताया। उन्होंने बताया कि चुनाव को 1-2 महीने के लिए स्थगित कर दिया जाता हैकि समस्याएं बढ़ने के बजाए और तेजी से बढ़ेंगी। बता दें कि 24 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग ने अभी 1 से दो महीने तक चुनाव स्थगित करने का सुझाव दिया था। साथ ही राजनीतिक दलों की रैलियों और जनसभाओं पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें