फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीर रंजन बोले- ट्रंप भगवान हैं क्या जो 70 लाख लोग उनका स्वागत करेंगे

Wed, 19 Feb 2020 12:07 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ट्रंप अपना हित साधने के लिए भारत आ रहे हैं। ट्रंप भारत का हित नहीं देखेंगे। 70 लाख लोगों द्वारा ट्रंप के स्वागत करने की बात पर अधीर रंजन ने कहा कि ट्रंप भगवान हैं क्या, हमारे लिए तो वो अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। तो फिर इनके लिए 70 लाख लोगों को खड़ा करने की क्या जरूरत है?  गौरतलब है कि भारत दौरे से पहले ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत पसंद करता हूं। पीएम मोदी ने मुझे बताया कि हवाई अड्डे और स्टेडियम के बीच 70 लाख लोग मौजूद रहेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बनने जा रहा है। यह बहुत ही रोमांचक होने वाला है।

विज्ञापन



 

अमेरिकी बाजार में हमें नहीं जाने देना चाहते ट्रंप

समाचार एजेंसी एनआई से बातचीत में अधीर रंजन चौधरी ने कहा, अमेरिका के बाजार में वह हमें नहीं जाने देना चाहते हैं, इसलिए अमेरिका ने ट्रेड डील नहीं करने का एलान किया है। यही वजह है कि उन्होंने एलान कर दिया है कि भारत विकसित हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अमेरिका का तर्क है कि हम भी राजा हैं तुम भी राजा हो तो हमसे क्या मांग रहे हो? ट्रंप की कोशिश है कि अमेरिका भारत में ज्यादा से ज्यादा माल बेचे। सामने चुनाव हैं, मोदी जी को सामने रखकर वो भारतीय समुदाय का ज्यादा से ज्यादा वोट लेना चाहते हैं।'
 

पीयूष गोयल के हिंदू आतंकवाद वाले बयान पर पलटवार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की हिंदू आतंकवाद वाली टिप्पणी 'कांग्रेस ने मुंबई हमले को हिंदू आतंकवाद की झूठे बोगी के रूप में उठाने की कोशिश की' पर अधीर रंजन ने कहा कि जब 'हिंदू आतंक' शब्द गढ़ा गया, तो इसकी एक अलग पृष्ठभूमि थी। मक्का मस्जिद में विस्फोट हुआ था तो प्रज्ञा ठाकुर और अन्य को तब गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

 


अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि आतंकवादी हमेशा छलावा करते हैं। वे अपनी वास्तविक पहचान के साथ हमलों को अंजाम नहीं देते हैं। यह यूपीए सरकार थी जिसने हमले के बारे में सब कुछ बताया। बाद में यूपीए शासन के दौरान अजमल कसाब को फांसी दे दी गई।

क्या दिग्विजय हैंडलर के रूप में काम कर रहे थे: भाजपा

भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि हम कांग्रेस के हिंदू आतंक के विचार और लश्कर और आईएसआई की 26/11 की रणनीति के बीच एक संबंध देख सकते हैं। क्या भारत का कोई व्यक्ति आईएसआई को आतंकवादियों को हिंदू पहचान दिलाने में मदद कर रहा है? क्या दिग्विजय सिंह हैंडलर के रूप में काम कर रहे थे? इसका जवाब देना चाहिए।.
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें