राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट और सत्ता संघर्ष के बीच अब कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए इसका विरोध करने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, 'अपने गंदे राजनीतिक खेलों के लिए निर्वाचित सरकार और संवैधानिक निकायों का दुरुपयोग करने के भाजपा के निरंतर प्रयासों के खिलाफ, कांग्रेस कल 26 जुलाई को एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान 'लोकतंत्र के लिए बोलो' का आयोजन करेगी। इसके बाद, पीसीसी लोकतंत्र की हत्या और संस्थाओं के गलत इस्तेमाल को लेकर सोमवार, 27 जुलाई, 2020 को राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।