फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का आरोप 'मोदी है तो मुमकिन' है, चुनाव आयोग नहीं करेगा कार्रवाई...

Tue, 30 Apr 2019 12:08 AM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला कांग्रेस के गले की फांस बन गया है। इस मामले में मोदी शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता दर्जनों बार चुनाव आयोग के चक्कर लगा चुके हैं, मगर वहां से कोरा आश्वासन ही हाथ लगता है। अब कांग्रेस भी कहने लगी है कि 'मोदी है तो मुमकिन' है, चुनाव आयोग मोदी पर कार्रवाई नहीं करेगा।

विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी द्वारा आचार संहिता उल्लंघन करने की एक और शिकायत चुनाव आयोग को दी है। वाराणसी में 26 अप्रैल को मोदी ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में सेना को लेकर जो कुछ कहा, कांग्रेस ने इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना है। पार्टी ने सबूत के तौर पर आयोग को वीडियो फुटेज सौंपी है। सुरजेवाला का कहना है कि इसमें मोदी कह रहे हैं कि हमने पाकिस्तान में घुस कर मारा, आगे भी जवानों की अंगुली बोलती रहेगी। 

मोदी ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद के मुद्दे पर यह बात कही थी। पाकिस्तान में दो घटनाओं से दबाव बढ़ा है। जब हमने कार्रवाई की तो हमारे यहां बताते हैं कि कुछ नहीं हुआ। दूसरी तरफ पता चलता है कि कार्रवाई तो हुई है। इसके बाद ये लोग कहते हैं कि आतंकवाद था, मतलब आतंकी कैंप थे। इसके आगे मोदी ने कहा, एक्शन तो हमारे जवानों ने लिया है। कांग्रेस नेता के मुताबिक, मोदी ने कई बार अपने भाषणों में सेना का नाम लिया है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह मोदी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करे।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कांग्रेस पार्टी करीब 16 बार आयोग के पास पहुंच चुकी है। हर बार कार्रवाई का भरोसा लेकर वापस चली आती है। पार्टी ने आयोग के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। पार्टी नेता अहमद पटेल, जयराम रमेश, अभिषेक मनु सिंघवी और रणदीप सुरजेवाला आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े मामलों में चुनाव आयोग को शिकायत दे चुके हैं। आयोग से एक ही जवाब मिलता कि हम कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि आयोग ने कुछ मामलों में कार्रवाई की भी है, लेकिन ये मामले छोटे नेताओं से संबंधित हैं। 

चुनाव आयोग को जब मोदी-शाह की शिकायत दी जाती है तो वह परेशान सा हो जाता है। हमारे प्रतिनिधिमंडल को आयोग यह आश्वासन दे देता हैं कि इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन बाद में जब नतीजा देखते हैं तो चुप्पी के अलावा कुछ नहीं दिखता। सिंघवी के मुताबिक, मोदी शाह के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के तीन तरह के मामले चुनाव आयोग को सौंपे हैं। इनमें मनभेद या विभाजन के लिए घृणात्मक या अपशब्दों का इस्तेमाल, वीर जवानों के गौरव का राजनीतिकरण और वोट डालने से पहले और उसके बाद में रैली करना या भाषणबाजी, आदि शामिल है।

मोदी ने 20 मार्च को सेना का नाम लेकर, 5 अप्रैल को वर्धा में भी सेना का नाम लिया, 12 अप्रैल को मोदी ने नांदेड में और अमित शाह ने नागपुर में घृणात्मक बयान दिया। इसके बाद 12 अप्रैल को ही मोदी ने लातूर में सेना के गौरव का इस्तेमाल, 16 अप्रैल को घृणात्मक बयान, 22 अप्रैल को गुजरात में सेना पर टिप्पणी और 23 अप्रैल को गांधीनगर में मोदी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया। 23 अप्रैल को शाह ने और 24 अप्रैल को मोदी ने फिर से सेना के नाम को राजनीति में घसीटा। इन सभी मामलों की शिकायत चुनाव आयोग को दे दी गई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब वाराणसी में भी मोदी ने चुनाव आचार संहिता तोड़ी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें