फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का आरोप- जांच एजेंसियों को सियासी हथियार बना रही है मोदी सरकार

Sun, 06 Aug 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार - फोटो : pti
विज्ञापन
कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी को राजनीतिक से प्रेरित बताते हुए कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मोदी सरकार पर सीबीआई, आयकर विभाग और ईडी को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि अगर वाकई यह भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान है तो इन एजेंसियों को मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला क्यों नजर नहीं आता। सिंघवी ने कहा कि तीन साल पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने इन एजेंसियों के जरिए अपना राजनीतिक हित साधा है। सभी मामलों में विपक्ष केनेताओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, टीएमसी नेताओं और कांग्रेस नेताओं को इन एजेंसियों के जरिए डराया धमकाया जा रहा है। सिंघवी ने कि सरकार और भाजपा इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान बताती है। अगर वाकई ऐसा है तो इन एजेंसियों ने आज तक सत्ता पक्ष के किसी नेता के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। आखिर व्यापम जैसे महाघोटाला जिसमें दर्जनों व्यक्तियों की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हुई, पर इन एजेंसियों की निगाहें क्यों नहीं जा रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें