देश में ‘भारत माता की जय’ के नारे को लेकर हो रहे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘भारत माता की जय’ के नारे को देशभक्ति सबूत मानने की जिद करने वाली भाजपा नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को क्या कहेगी।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘नेताजी जय हिंद कहते थे और भगत सिंह इंकलाब जिंदाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद कहते थे।
भाजपा कहती है भारत माता की जय के अलावा सब देश-विरोधी है?’ इससे पहले कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक रूप से ‘भारत माता की जय’ बोलना किसी भी व्यक्ति की अपनी मर्जी पर निर्भर है।