फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cong prez polls: मधुसूदन मिस्त्री से मिलने शशि थरूर, नामांकन प्रक्रिया को लेकर हुई चर्चा

Wed, 21 Sep 2022 05:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर । - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर पार्टी ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नामांकन की प्रक्रिया की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि थरूर कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में उम्मीदवारी पेश कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी। सोनिया गांधी ने उन्हें चुनाव लड़ने की इजाजत भी दे दी थी।

विज्ञापन


बैठक को लेकर मिस्त्री ने बताया कि थरूर ने उनसे मुलाकात कर निर्वाचक मंडल की सूची, चुनाव एजेंट और नामांकन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि थरूर अपने किसी व्यक्ति को 24 सितंबर को नामांकन फॉर्म लेने के लिए भेजेंगे। उन्होंने बताया कि थरूर ने मुख्य रूप से नामांकन पत्र दाखिल करने की औपचारिकताओं के बारे में जानकारी ली।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा। नतीजे 19 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें