फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: कॉलेज में शराब पीने के खिलाफ प्रदर्शन हुआ हिंसक; पुलिस से मारपीट के आरोप में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 03:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पुलिस उपाधीक्षक केके पंड्या ने कहा कि कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पटेल और ठाकोर फरार थे। उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121-1, 132 और 224 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पाटन जिले के एक विश्वविद्यालय में 16 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में गुरुवार को कांग्रेस विधायक किरीट पटेल और 20 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। किरीट पटेल पाटन का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके साथ सिद्धपुर के पूर्व विधायक चंदनजी ठाकोर, करीब 200 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और छात्र विंग के सदस्यों ने हॉस्टल में शराब पीने के विरोध में हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय के अंदर प्रदर्शन किया। इसके अगले दिन पाटन बी डिवीजन पुलिस ने पटेल और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। उनपर पुलिस कर्मियों से दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक किरीट पटेल गिरफ्तार
पुलिस उपाधीक्षक केके पंड्या ने कहा कि कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पटेल और ठाकोर फरार थे। उन्होंने कहा, "स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर करने के बाद हमने किरीट पटेल, चंदनजी ठाकोर समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हम पहले ही 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं। इन सभी पर विश्वविद्यालय में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप है।"

पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप
पटेल और अन्य पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121-1, 132 और 224 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आठ दिसंबर को विश्वविद्यालय के हॉस्टल में शराब पीते पकड़े गए तीन युवकों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए विपक्षी पार्टी के विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एचएनजीयू परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि गुजरात में शराब का सेवन करना गैरकानूनी है। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के कुलपति केसी पोरिया के चेंबर में जाने की अनुमति नहीं देने पर पटेल की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। इसका वीडियो भी सोशळ मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में पटेल को वीसी कार्यालय के बाहर एक पुलिसकर्मी का चेहरा पकड़ते हुए देखा गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें