फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Protest: कांग्रेस ने असम के सीएम सरमा और उनकी पत्नी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, CBI से जांच की मांग

Mon, 05 Sep 2022 10:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयराम रमेश ने कहा, असम में मेरे सहयोगियों ने सीएम के खिलाफ सात विशिष्ट मामलों पर सीबीआई जांच की मांग की है। सरमा को ग्रेट बीजेपी वॉशिंग मशीन का आशीर्वाद प्राप्त है, लेकिन उनके खिलाफ सबूत हैं। क्या सीबीआई को अपना काम करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : twitter.com/himantabiswa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए और सीबीआई को पत्र लिखकर आरोपों की जांच की मांग की। 
विज्ञापन

 
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में सीबीआई को ज्ञापन सौंपा और जंतर-मंतर पर धरना दिया। इसमें एआईसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह और असम इकाई के प्रमुख भूपेन कुमार बोरा सहित राज्य के पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। 

एआईसीसी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, असम में मेरे सहयोगियों ने असम के सीएम के खिलाफ सात विशिष्ट मामलों पर सीबीआई जांच की मांग की है। हिमंत बिस्वा सरमा को ग्रेट बीजेपी वॉशिंग मशीन का आशीर्वाद प्राप्त है, लेकिन उनके खिलाफ सबूत हैं। क्या सीबीआई को अपना काम करने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
सीबीआई को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है, "असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दों पर सीबीआई, भारत सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहती है और सीबीआई द्वारा तत्काल जांच करने के लिए तुरंत कदम उठाने का अनुरोध करती है। सच्चाई का पता लगाना और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करना आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

आरोप लगाया गया है कि उत्तरी गुवाहाटी के अमिनगांव में स्थित वंद्या इंटरनेशनल स्कूल सीएम की पत्नी रिंकी भुयान सरमा के स्वामित्व में हैं, जिन्होंने हाल ही में इसका उद्घाटन किया और सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि इस स्कूल के संस्थापक असम के मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस ने पूछा, लेकिन असम राज्य के प्रमुख होने के नाते एक मुख्यमंत्री एक इंटरनेशनल स्कूल कैसे चला सकते हैं?

उन्होंने जो दूसरा मुद्दा उठाया वह एक निजी कंपनी आरबीएस रियल्टर्स के बारे में था, जिस पर पार्टी ने आरोप लगाया कि उनसे असम के मुख्यमंत्री के परिवार से संबंधित कई फर्मों और कंपनियों को बेहिसाब धन ट्रांसफर किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के सर्वकालिक निदेशक अशोक धानुका भी कथित तौर पर झारखंड में विधायक खरीद-फरोख्त मामले में शामिल हैं। कोलकाता से आरबीएस रियल्टर्स द्वारा किए गए लेनदेन की सीबीआई द्वारा जांच की जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि तीसरी मांग मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों के कथित भूमि घोटाले को लेकर है..असम राज्य में सबसे बड़े भूमि घोटाले में से एक में मुख्यमंत्री कथित रूप से शामिल थे। असम प्रदेश कांग्रेस की मांग है कि सरकार को चाहिए कि वह जमीन घोटाले की सीबीआई से जांच कराए। 

उन्होंने कहा कि तीसरी मांग मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों के कथित भूमि घोटाले को लेकर है..असम राज्य में सबसे बड़े भूमि घोटाले में से एक में मुख्यमंत्री कथित रूप से शामिल थे। असम प्रदेश कांग्रेस की मांग है कि सरकार को चाहिए कि वह जमीन घोटाले की सीबीआई से जांच कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें