फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election: चुनाव प्रचार के लिए NSUI का न्योता थरूर ने ठुकराया, कहा- मैं स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं

Wed, 16 Nov 2022 07:38 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह पूछे जाने पर कि क्या स्टार प्रचारकों की सूची में नाम शामिल नहीं होने से निराश हैं? थरूर ने कहा, ‘कांग्रेस जानती है कि उसके लिए कौन और क्या सबसे अच्छा है।
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुजरात में प्रचार अभियान के एक कार्यक्रम में शामिल होने के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के न्यौते को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि उनका नाम पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसमें थरूर का नाम नहीं है। 

विज्ञापन


थरूर बोले, कांग्रेस जानती है कि क्या बेहतर है
यह पूछे जाने पर कि क्या स्टार प्रचारकों की सूची में नाम शामिल नहीं होने से निराश हैं तो थरूर ने कहा, ‘कांग्रेस जानती है कि उसके लिए कौन और क्या सबसे अच्छा है। ऐसे में निराश होने की बात कोई मतलब नहीं है।’ सूत्रों ने बताया कि एनएसयूआई ने थरूर को गुजरात में अपने एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन थरूर ने यह कहते हुए न्यौता ठुकरा दिया कि उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं है।

थरूर पिछले महीने पार्टी के राष्ट्रपति चुनाव में खjगे से हार गए थे और कुल डाले गए 9,000 से अधिक वोटों में से करीब 1,000  वोट हासिल किए थे। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने थरूर को गुजरात में होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम नहीं होने के कारण उन्हें मना करना पड़ा।
विज्ञापन


अतीत में थरूर ने 2014 और 2019 में मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार किया था; 2011, 2016 और 2021 में केरल विधानसभा चुनाव में जबकि; 2010, 2015 और 2020 में केरल में स्थानीय चुनाव में प्रचार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें