फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में राकेश टिकैत की किसान महापंचायत पर असमंजस

Sat, 20 Feb 2021 03:57 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यवतमाल में होने वाली किसान महापंचायत की इजाजत नहीं दी गई। बावजूद इसके संयुक्त किसान मोर्चा की कोर कमेटी ने शुक्रवार को फिर से महापंचायत की अनुमति के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने इस पर निर्णय लेने के लिए पुलिस अधीक्षक को अधिकृत कर दिया है। महापंचायत होगी या नहीं इसको लेकर असमंजस बरकरार है।

गौरतलब है कि मुंबई, पुणे सहित विदर्भ के अमरावती, यवतमाल और अकोला में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही यहां कठोर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। इसे देखते हुए जिलाधिकारी एमडी सिंह ने पहले ही साफ कर दिया था कि किसान महापंचायत की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इधर, संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से कहा है कि हमें दिल्ली के किसान आंदोलन को महाराष्ट्र सरकार का समर्थन है। अब वहां महापंचायत होनी है तो रोकने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन


मोर्चा के विदर्भ के संयोजक श्रीकांत तराल ने कहा कि शनिवार को आजाद मैदान में निश्चित समय पर किसान महापंचायत होगी। वहीं विदर्भ के किसान नेता किशोर तिवारी ने कहा कि आजाद मैदान में महापंचायत की अनुमति नहीं मिली, तो ऑनलाइन महापंचायत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें