फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के कई क्षेत्रों में गैस लीक की शिकायत से प्रशासन में हड़कंप, बीएमसी की एजेंसियां सतर्क

Fri, 20 Sep 2019 09:27 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
mumbai
विज्ञापन

मुंबई के पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में रहनेवाले कई लोगों ने एक अज्ञात गंध की शिकायत की है। हालांकि अभी तक इस गंध के स्रोत का पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह गंध चेम्बूर के राष्ट्रीय रसायन फर्टिलाइजर संयंत्र में गैस के रिसाव की वजह से हवा में फैल रही है।

विज्ञापन


बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि बृहस्पतिवार देर रात पोवई, चेम्बूर, मानखुर्द, गोवंडी, चांदीवाली, अंधेरी और घाटकोपर क्षेत्रों में लोगों ने इस गंध के संबंध में शिकायत की। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि इस गंध की वजह से किसी के बीमार होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी उपनगर बोरिवली में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के समीपवर्ती इलाकों में भी अज्ञात गंध आने की खबर मिली है।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि रिसाव का स्रोत जानने के लिए दमकल के नौ वाहनों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया।

मुंबई में पाइपलाइन की मदद से गैस की आपूर्ति करने वाले महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने एक बयान में कहा कि उसे गैस की गंध के संबंध में मुंबई के कई क्षेत्रों से शिकायत मिली है। एमजीएल ने कहा कि हमारी आपात टीम संबंधित शिकायत स्थलों पर गई है। हालांकि अब तक हमारे पाइपलाइन में खामी नहीं पाई गई है।

वहीं बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि गंध कहां से आ रही है, इसका पता लगाने के लिए देवनर, मानखुर्द, चेम्बूर, विखरोली, दिंडोशी विले पार्ले, कानीवाली और दाहिसर क्षेत्रों में दमकल वाहन भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि बीएमसी नियंत्रण कक्ष में अज्ञात गंध के संबंध में कुल 29 शिकायतें मिली हैं। हालांकि अब यह गंध कमजोर पड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें