फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : दिल्ली कोरोना एप पर अस्पतालों में बेड्स की जानकारी में गड़बड़ी की शिकायत, मुख्यमंत्री ने लगाई फटकार

Fri, 16 Apr 2021 11:53 PM IST
Jeet Kumar अमित शर्मा. नई दिल्ली

सार

  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश- दिल्ली कोरोना एप पर वास्तविक समय में जानकारी होना सुनिश्चित कराएं
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कोरोना एप पर कई अस्पतालों में कोरोना बेड्स के खाली होने की जानकारी दी जा रही है। लेकिन जब कोरोना मरीजों के परिवार इन अस्पतालों से संपर्क कर रहे हैं तो उन्हें वहां कोई बेड खाली न होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन के द्वारा दी जा रही है।

विज्ञापन


बेड्स की वास्तविक स्थिति और दिल्ली कोरोना एप पर दी जा रही जानकारी में अंत के कारण बवाल खड़ा हो गया है। विपक्ष ने इसे केजरीवाल सरकार की असफलता बताया है तो वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली कोरोना एप पर बेड्स की वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराई जाए जिससे लोगों को परेशानी न हो।

क्या हुआ
दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को कहा था कि राजधानी के अस्पतालों में 5000 कोरोना बेड्स उपलब्ध हैं। किसी भी मरीज को अस्पतालों में भर्ती होने से इनकार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने अस्पतालों को भी कहा है कि किसी भी बीमार मरीज को भर्ती करने से इनकार न किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि वे बेड्स की जानकारी देते समय उचित सावधानी बरतें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। बिना कारण अस्पतालों में बेड्स न होने की जानकारी देने से डर और भ्रम का माहौल फैलता है। उन्होंने इससे बचने की सलाह दी।

 काउंटर चेक में फेल हुए दावे
मुख्यमंत्री की इस जानकारी के बावजूद राजधानी के कई शीर्ष अस्पतालों में संपर्क किये जाने पर बेड्स उपलब्ध नहीं पाए गये। इसमें पूर्वी दिल्ली के कुछ अस्पतालों से लेकर सुपर स्पेशलिटी इलाज करने वाले पांच सितारा होटल भी शामिल थे।

इन अस्पतालों के विषय में कोरोना एप पर प्रति अस्पताल दो दर्जन से लेकर सौ तक कोरोना बेड खाली बताया जा रहा था। लेकिन जब इन्हीं अस्पतालों के रिसेप्शन से संपर्क किया गया तो अस्पतालों ने अपने यहां किसी तरह के बेड्स के खाली न होने की जानकारी दी।

 मुख्यमंत्री ने कहा
शीर्ष अस्पतालों के बारे में इस तरह की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन, स्वास्थ्य सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि दिल्ली कोरोना एप पर बिलकुल सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए जिससे पीड़ितों के परिवार को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 भाजपा ने कहा- जनता के हित में काम करें सीएम
दिल्ली कोरोना एप पर मिल रही जानकारी और असली जानकारी में अंतर होने की बात पर भाजपा ने करारा वार किया है। भाजपा की दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि इस मामले में एक बार फिर यह बात खुलकर सामने आ गई है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता के स्वास्थ्य जैसे बेहद गंभीर मामलों में भी राजनीति करते हैं।

 उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन दिल्ली की जनता का स्वास्थ्य सबसे पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। केंद्र सरकार से लेकर दिल्ली भाजपा की टीम और दिल्ली के नगर निगम सभी दिल्ली सरकार का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्हें जिस प्रकार का भी सहयोग चाहिए, उन्हें स्पष्ट कर जनता को कोरोना इलाज की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें