कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। जहां एक ओर वायरल वीडियो में निर्दयता से मारने की बात कहकर वह विपक्षी नेताओं के निशाने पर थे। वहीं अब उनके खिलाफ इस मामले में केस दर्ज हो गया है।
आरटीआई कार्यकर्ता नरसिंहामूर्ति ने मुख्यमंत्री के खिलाफ राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया में बातचीत में उन्होंने कहा कि इस देश में संविधान और कानून है और अब कानून अपना काम करेगा। मुख्यमंत्री ऐसे बयान नहीं दे सकते।
यह वीडियो स्थानीय पत्रकार ने रिकॉर्ड किया है। इसमें कुमारस्वामी कहते दिख रहे हैं कि प्रकाश एक अच्छा आदमी था। मैं नहीं जानता कि उसे इस तरह किसने मारा। हत्यारे को बेरहमी से मारो। कोई विवाद नहीं होगा।
बाद में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की तरफ से भी कुछ ऐसा ही स्पष्टीकरण दिया गया था कि उन्होंने कहा कि यह सब गुस्से में कहा दिया था, मुख्यमंत्री के तौर पर कोई आदेश नहीं दिया। अपराधियों की दो अन्य मर्डर केस में भी तलाश थी। वह जेल में थे और अब उन्होंने एक और व्यक्ति को मार दिया।