फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत, सनातन धर्म पर टिप्पणी का आरोप

Tue, 26 May 2026 10:20 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता रिंकी चटर्जी सिंह ने सनातन धर्म पर कथित टिप्पणी को लेकर यह शिकायत दी है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनके खिलाफ सिलीगुड़ी स्थित साइबर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन पर सनातन धर्म को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। यह शिकायत अधिवक्ता रिंकी चटर्जी सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायत में दावा किया गया है कि ममता बनर्जी के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और यह समाज में तनाव पैदा कर सकता है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, चुनाव से पहले और वर्ष 2025 में हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि 2025 में कोलकाता में ईद के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके अलावा, चुनाव से पहले भी ऐसे ही बयान देने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता रिंकी चटर्जी ने दावा किया कि उन्होंने वर्ष 2025 में भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और उन्हें प्रताड़ना का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन


गायक कबीर सुमन के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत
प्रसिद्ध गायक-गीतकार और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद कबीर सुमन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ कोलकाता में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन पर महिलाओं और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कथित बयान देने का आरोप लगाया गया है। यह शिकायत जातिर कथा नामक एक संगठन द्वारा दर्ज कराई गई है। संगठन के सदस्यों का आरोप है कि कबीर सुमन ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और ऐसे बयान दिए जिससे हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

राज्य सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि नेताजीनगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिकायत सुमन द्वारा लगभग तीन साल पहले एक टेलीविजन प्रोग्राम के दौरान कथित तौर पर की गई कुछ विवादित टिप्पणियों से संबंधित है।
विज्ञापन


संगठन के सदस्यों ने कहा कि वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। उनका कहना है कि ऐसे बयानों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। एक सदस्य ने कहा कबीर सुमन द्वारा की गई टिप्पणी महिलाओं के प्रति अपमानजनक है और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। वहीं एक अन्य सदस्य ने आरोप लगाया कि खुद को बुद्धिजीवी बताने वाले सुमन कई बार सार्वजनिक मंचों पर मर्यादा की सीमाएं पार कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें