महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्दर फडणवीस पर वर्ष 2014 में गलत चुनावी हलफनामा दाखिल करने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। वकील सतीश उके द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया है कि फडणवीस ने वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव का नामांकन भरने वक्त गलत हलफनमा दाखिल किया था।
याचिका में फडणवीस पर गलत चुनावी हलफनामा दाखिल करने का आरोप
याचिकाकर्ता का आरोप है कि फडणवीस पर दो आपराधिक मुकदमे लंबित थे लेकिन चुनावी हलफनामे में इन लंबित मामलों का जिक्र नहीं था। सतीश ने वर्ष 2015 में नागपुर के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दायर की थी लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई।
इसके बाद उन्होंने सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सत्र न्यायालय ने मजिस्ट्रेट को फिर से याचिका पर विचार करने के लिए कहा। इसके बाद फडणवीस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की जहां मजिस्ट्रेट के आदेश को सही ठहराया गया। हाईकोर्ट के इस आदेश को सतीश ने अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।