जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए हमले में देश के 18 जवान शहीद हो गए। सेना के अधिकारियों को मिली जानकारी के अनुसार, इसमें पाकिस्तान का हाथ है। इसके बाद से देश में पाकिस्तान के खिलाफ रोष है। सोशल साइट्स से लेकर सड़कों तक लोग पाकिस्तान को सबक सिखाने की अपील कर रहे हैं।
बताते चलें कि बीते 68 साल में भारत और पाकिस्तान में 1948, 1965, 1971 और 1999 में चार युद्ध लड़े जा चुके हैं। हर युद्ध में मात के बाद पाकिस्तान ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने की पूरी कोशिश की। आज दोनों देश परमाणु संपन्न हैं। फिर भी पाकिस्तानी सेना, भारतीय सेना के आगे कमजोर नजर आती है।
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटीजिक स्टडीज की एक रिपोर्ट के अनुसार,
थल सेना
भारत- 13 लाख 25 हजार सैनिक। वहीं, 9 लाख 50 हजार रिजर्व सैनिक।
पाकिस्तान- 6 लाख 17 हजार सैनिक।
विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है इंडियन एयरफोर्स
एअर फोर्स
वायुसेना
भारत- देश की वायुसेना विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। 1 लाख 27 हजार जवान हैं। इसमें 1380 विमानों का बेड़ा है, जिसमें सुखोई एम 30, मिग-29, मिग-27, मिग-21, मिराज और जगुआर हैं। भारत के पास एयरक्राफ्ट कैरियर है। पाकिस्तान से सटे 12 एयर बेस हैं, जहां मिग, जगुआर, सुखोई और मिराज जैसे लड़ाकू विमान तैनात हैं।
पाकिस्तान- 65 हजार जवान। चीनी एफ-7, अमेरिकी एफ-16 और मिराज जैसे आधुनिक विमान हैं। पाकिस्तान के पास एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। पाकिस्तानी वायुसेना के पास 7 एयरबेस हैं, जहां मिराज, जेएफ और एफ 16 जैसे लड़ाकू विमानों की तैनाती है।
जल में भी भारी है भारतीय सेना
जल सेना
जल सेना
भारत- करीब 58,350 जल सैनिक। 27 पनडुब्बी। 27 युद्धपोत।
पाकिस्तान- मात्र 25 हजार सैनिक हैं। 10 पनडुब्बी। 11 युद्धपोत हैं।
जानें क्या है आधुनिक मिसाइल
अग्नि मिसाइल
आधुनिक मिसाइल
भारत- सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस, अग्नि, पृथ्वी, आकाश और नाग।
पाकिस्तान- गौरी, शाहीन, गजनवी, हत्फ और बाबर।
भारत के पास टैंक भी हैं ज्यादा
टैंक
टैंक
भारत- 1,600
पाकिस्तान- 1000