फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Bar Row: कांग्रेस नेता का दावा- स्मृति ईरानी के पति की कंपनी और सिली सोल्स बार का एक ही GST नंबर

Wed, 03 Aug 2022 04:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संवाददताओं से कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सिली सोल्स बार मुद्दे पर बयान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर ईरानी को कैबिनेट से हटा देना चाहिए। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता गिरीश चोडनकर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व सचिव गिरिश चोडनकर ने बुधवार को दावा किया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पति के स्वामित्व वाली एक कंपनी उस बार के साथ पता साझा करती है जिस पर उनकी पार्टी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उनकी बेटी द्वारा इसे 'अवैध' रूप से संचालित किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
चोडनकर ने कहा, ईरानी के पति और परिवार द्वारा नियंत्रित एक कंपनी द्वारा विवादित सिली सोल्स रेस्त्रां और बार एक ही पते हाउस नंबर 452, बाउटा वड्डो, असगाओ से संचालित होता है और खाद्य और पेय को अपने प्राथमिक व्यवसाय के रूप में संचालित करती है। 

भाजपा ने चोडनकर के दावे को किया खारिज
हालांकि गोवा की सत्तारूढ़ भाजपा ने चोडनकर के दावे को खारिज किया और कहा कि वह (गिरीश चोडनकर) इस मुद्दों पर बोलने के लिए पर्याप्त सक्षम नहीं हैं।  
विज्ञापन


ईरानी परिवार की कंपनी और बार का एक ही GST नंबर
वहीं चोडनकर ने कहा कि असगाओ वाले पते पर ईरानी परिवार की कंपनी को आवंटित जीएसटी नंबर भी सिली सोल्स कैफे और बार का जीएसटी नंबर है। 

गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संवाददताओं से कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सिली सोल्स बार मुद्दे पर बयान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर ईरानी को कैबिनेट से हटा देना चाहिए। 

फूड ब्लॉगर के साथ बेटी के इंटरव्यू का दिया हवाला
मंत्री ने उत्तरी गोवा के असगाओ गांव में स्थित विवादित बार के साथ किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने उस एक टीवी इंटरव्यू का भी हवाला दिया जो स्मृति ईरानी की 18 वर्षीय बेटी जोइश ईरानी ने फूड ब्लॉगर कुणाल विजयकर को दिया था।

चोडनकर ने कहा, "जब विजयकर ने उससे पूछा कि क्या सिली सोल्स रेस्त्रां उनका है तो  इंटरव्यू में जोइश ने सहमति में सिर हिलाया था। विजयकर कहते हैं- मैं आपको एक बहुत ही युवा उद्यमी से मिलवाता हूं। ये हैं जोइश ईरानी। सही? यह आपका रेस्त्रां है? जोइश ईरानी हां कहते हुए सिर हिलाती हैं।" 

जुबिन ईरानी के इंस्टाग्राम के बायो में सह-संस्थापक सिली सोल्स कैफे
उन्होंने कहा कि मंत्री के पति जुबिन ईरानी के इंस्टाग्राम अकाउंट में उनके बायो डिटेल के हिस्से के रूप में 'सह-संस्थापक सिली सोल्स कैफे गोवा' शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें