फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandatory Declarations: सरकार का कंपनियों को निर्देश, गिफ्ट पैकेज के ऊपरी भाग पर डिक्लेरेशन प्रिंट करना जरूरी

Mon, 30 Jan 2023 10:18 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने ताजा निर्देश में कहा है कि ऐसा देखा गया है कि एक से ज्यादा रिटेल पैकेज वाले पैक पर अनिवार्य जानकारी घोषित नहीं की जाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि गिफ्ट और मल्टी-पीस पैक सहित एक से अधिक पैक वाले रिटेल कमोडिटी पैकेज के लिए बाहरी पैक पर सभी अनिवार्य घोषणाओं का उल्लेख करना जरूरी है। मंत्रालय ने ताजा निर्देश में कहा है कि ऐसा देखा गया है कि एक से ज्यादा रिटेल पैकेज वाले पैक पर अनिवार्य जानकारी घोषित नहीं की जाती है।

विज्ञापन


निर्देश में कहा गया है कि मल्टी-पीस या गिफ्त पैकेज के अंदर सभी रिटेल पैकेज पर भी सभी आवश्यक घोषणाएं अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए।  आवश्यक घोषणाओं में निर्माता, पैकर और आयातकों के नाम और पता के साथ आयातित उत्पादों के लिए मूल देश, शुद्ध मात्रा, निर्माण/पैक/आयात का महीना और वर्ष, उपयोग की तारीख और उपभोक्ता देखभाल विवरण पैक के ऊपर मुद्रित होना चाहिए।
विज्ञापन


निर्देश में यह भी कहा गया है कि पैक पर प्रति इकाई बिक्री मूल्य का उल्लेख होना चाहिए जो एक फरवरी 2023 से लागू होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें