फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के गांव में सांप्रदायिक बवाल, पथराव-फायरिंग में 9 घायल

Thu, 13 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलारी (मुरादाबाद)
विज्ञापन
पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बिलारी थानाक्षेत्र के सतारन गांव में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। दो दिन पहले मोहर्रम का जुलूस निकालने को लेकर हुई तनातनी ने गुरुवार को सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। पहले लाठी-डंडे चले और बाद में जमकर पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग से भगदड़ मच गई। बवाल में एक दारोगा समेत आठ लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


इस गांव में तनाव के मद्देनजर पहले से ही पुलिस बल तैनात किया गया था। बवाल की सूचना पर डीएम-एसएसपी भारी पुलिस बल लेकर गांव में पहुंच गए। प्रधान पति समेत नौ को गिरफ्तार कर 22 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खौफजदा लोग गांव से पलायन कर गए हैं। 

सतारन में मंगलवार की रात में मोहर्रम से संबंधित जुलूस को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जता दी थी। जिसके चलते दोनों समुदाय के बीच तनातनी हो गई थी, लेकिन पुलिस ने उस समय मामला शांत करा दिया था। माहौल खराब होने की आशंका के मद्देनजर उसी रात से गांव में पुलिस की निगरानी थी। दो दिन से सुलग रही यह चिंगारी गुरुवार सुबह आठ बजे भड़क गई। जबकि उस समय पुलिस बल गांव में ही मौजूद था। 
विज्ञापन


गांव के कल्लू और रईस में पहले कहासुनी हुई। बाद में इस कहासुनी ने सांप्रदायिक  बवाल का रूप ले लिया। लाठी डंडे चलने के अलावा दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को निशाना बनाते हुए ईंट पत्थर बरसाए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। गांव में ड्यूटी पर तैनात हल्का दारोगा महेंद्र सिंह मिश्रा अपने हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन

सिर में पत्थर लगने से दरोगा लहूलुहान हो गए

- फोटो : Amar Ujala
 सिर में पत्थर लगने से दरोगा महेंद्र सिंह लहूलुहान हो गए। किसी तरह पुलिस कर्मी उन्हें लेकर भागे। बवाल में दारोगा के अलावा वाहिद, मोनिस, अशरफ, वसीम, इशाक, मुर्तजा और दिनेश आदि के भी चोटें आई हैं। बवाल बढ़ने पर आसपास के थानों से पुलिस फोर्स को कॉल कर लिया गया। वहीं डीएम जुहेर बिन सगीर और एसएसपी नितिन तिवारी भी सतारन पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने फोर्स के साथ गांव में भ्रमण किया और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। 

उधर बवाल के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं पुलिस उपद्रवियों की तलाश में दबिश दे रही है। कार्रवाई में पकड़ में आए एक पक्ष के प्रधानपति दिनेश पाल, दीपक कश्यप और किशनपाल और  दूसरे पक्ष के वसीम, मुर्तजा, रईस, मोनिस, वाहिद, और अय्यूब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 22 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 


मुरादाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने कहा कि बिलारी के गांव सतारन गांव गुरुवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक दूसरे पर पथराव किया गया है। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 22 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नौ लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर एनएसए में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें