फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'मंगलुरु की छवि को नुकसान पहुंच रहा सांप्रदायिक तनाव', कांग्रेस नेता मंजूनाथ भंडारी ने आरोप लगाया

Mon, 05 May 2025 10:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु।

सार

Karnataka: 'मंगलुरु की छवि को नुकसान पहुंच रहा सांप्रदायिक तनाव', कांग्रेस नेता मंजूनाथ भंडारी ने आरोप लगाया
विज्ञापन
कांग्रेस का झंडा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कांग्रेस नेता और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मंजूनाथ भंडारी ने सोमवार को कहा कि दक्षिण कन्नड़ जिले में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव और हिंसा के कारण मंगलुरु की छवि को नुकसान हो रहा है। भंडारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पहले भी पब, चर्च, होम स्टे और बर्थडे पार्टी पर हुए हमलों ने शहर के पर्यटन को प्रभावित किया है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही हिंसा और सांप्रदायिक तनाव आपसी सामाजिक संबंधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भंडारी ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे अपराधियों को 'हिंदू नायक' के रूप में पेश कर रहे हैं, चाहे उनकी मौत गैंगवार में हो या निजी दुश्मनी के कारण ही क्यों न हुई हो।

ये भी पढ़ें: 13 साल के छात्र को बनाया हवस का शिकार: गर्भवती हुई तो लेकर भागी; एक गलती ने मैडम को पहुंचाया सलाखों के पीछे
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जो लोग हत्या या डकैती जैसे मामलों में जेल गए थे, उन्हें बाहर आने पर फूलों की माला पहनाई जा रही है और जो लोग निजी झगड़ों में मारे गए, उन्हें देशभक्त बताया जा रहा है। भंडारी ने भाजपा पर बंटवाल के एक लापता बच्चे के मामले को सांप्रदायिक रंग देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह मामला बाद में झूठा निकला, क्योंकि बच्चा सही-सलामत घर लौट आया। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने इस मामले में दूसरे समुदाय को बदनाम करने की कोशिश की और जब बच्चा वापस आ गया, तो वे चुपचाप गायब हो गए। 
विज्ञापन


भंडारी ने सभी राजनीतिक दलों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की और भाजपा नेताओं से जिम्मेदारी से पेश आने की मांग की। उन्होंने कहा कि हाल में एक हिंदू युवक की मौत के मामले को राजनीति का मुद्दा न बनाया जाए और अब जिले के विकास और पर्यटन पर फोकस किया जाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें