फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: संवाद में हिस्सा लेंगे कमोडोर (रिटा.) निशांत कुमार, सामरिक चुनौतियों पर साझा करेंगे विचार

Mon, 18 May 2026 08:27 AM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Amar Ujala Samwad 2026: 18 और 19 मई 2026 को लखनऊ में अमर उजाला 'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में राजनीति, सैन्य, खेल, सिनेमा धर्म और अध्यात्म के क्षेत्रों पर चर्चा होने वाली है। अमर उजाला के इस विषेश कार्यक्रम में नौसेना के कमोडोर (सेवानिवृत्त) निशांत कुमार भी हिस्सा लेने वाले हैं।  

 
विज्ञापन
कमोडोर (रिटा.) निशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला समूह द्वारा 'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह खास कार्यक्रम 18 और 19 मई 2026 को लखनऊ स्थित 'द सेंट्रम' होटल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में  कमोडोर (सेवानिवृत्त) निशांत कुमार रणनीतिक शक्ति की और नए भारत की सामरिक चुनौतियों पर साझा करेंगे अपने विचार साझा करेंगे।

विज्ञापन


 कमोडोर (सेवानिवृत्त) निशांत कुमार भारतीय नौसेना के एक विशिष्ट पूर्व अधिकारी और रणनीतिक विशेषज्ञ हैं। वे विशेष रूप से आईएनएस कट्टाबोम्मन-तमिलनाडु में स्थित नौसेना के अत्यंत महत्वपूर्ण नौसैनिक संचार केंद्र के प्रमुख के तौर पर जाने जाते हैं।

निशांत कुमार ने नौसेना में तीन दशक से लंबे करियर में समंदर की रणनीति से लेकर राष्ट्र की सुरक्षा तक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। निशांत कुमार को देश की समुद्री शक्ति और रणनीतिक दृष्टि को नई दिशा देने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। अपने नौसेना के कार्यकाल में निशांत कुमार ने कई अहम पदों पर रहते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें