फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रामक विज्ञापनों पर नकेल कसेगा आयुष मंत्रालय, तैयार है कानूनी प्रस्ताव

Mon, 06 Aug 2018 02:15 AM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद से दो माह में गंजापन से मिलेगा छुटकारा, 30 साल पुरानी हड्डी की बीमारी होगी दूर और होमियोपैथी से त्वचा रोग से मिलेगी निजात, महज 30 दिन में 50 किलोग्राम वजन हो सकता है कम जैसे भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ आयुष मंत्रालय ने सख्ती से निपटने की तैयारी की है।

विज्ञापन


इसके लिए मंत्रालय ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इकसे जरिए औषधि एवं कास्मेटिक अधिनियम में नए नियमों को जोड़ा जाएगा। इस नए कानूनों को तैयार करने के लिए इस प्रस्ताव को विधि मंत्रालय के पास भेज दिया है। 
            
आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई बार मंत्रालय को इस तरह की शिकायत मिली हैं कि एक लाख रुपये खर्च करने के बाद भी सिर पर बाल नहीं लौटे। कई लोगों ने दवा इस्तेमाल में लाई तो उन्हें दूसरी बीमारियां हो गईं।
विज्ञापन


इन्हीं शिकायतों के आधार पर मंत्रालय ने आयुष चिकित्सा पद्घति की आड़ लेकर भ्रामक जानकारी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया है। 

त्योहार ऑफर भी देती हैं कई कंपनियां            
मंत्रालय के अनुसार कई बार ऐसे भी विज्ञापन देखने को मिलते हैं जो होली, दिवाली त्योहारी सीजन पर मरीजों को इलाज में ऑफर देते हैं। 30 से 50 हजार रुपये ऑफर का लालच देकर ये कंपनियां मरीजों को आकर्षित करती हैं। अभी तक इस तरह के विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए कोई नियम नहीं है। इसीलिए मंत्रालय कानून बनाने में जुटा है।  

आयुष के नाम पर सालाना अरबों की कमाई            
एक संयुक्त सचिव ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से आयुष न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों में भी सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे में इस चिकित्सा पद्घति को लेकर ठगी और भ्रष्टाचार भी बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें