फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय: संसदीय समिति को दी कोविड-19 के प्रभाव की जानकारी

Tue, 29 Jun 2021 04:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • मामलों का अनुपात मई में कुल संक्रमण का 10.31 प्रतिशत था, जो बढ़कर 20 जून तक 51 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय से संबंधित संसदीय स्थायी समिति को सोमवार को शीर्ष अधिकारियों ने कोविड 19 महामारी की दूसरी लहर के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पर जानकारी दी। अधिकारियों ने सांसदों को बताया कि वेरिएंट के साथ कोविड-19 मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


इन मामलों का अनुपात मई में कुल संक्रमण का 10.31 प्रतिशत था, जो बढ़कर 20 जून तक 51 प्रतिशत हो गया है। अधिकारियों ने समिति को बताया कि कोवाक्सिन और कोविशील्ड दोनों ही इन स्ट्रेनों के खिलाफ कारागर हैं, हालांकि क्षमता थोड़ी कम हो जाती है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण की दूसरी लहर का आर्थिक प्रभाव शुरुआत में अभूतपूर्व और खासकर ग्रामीण इलाकों में इसका प्रसार व्यापक था। टीकों की उपलब्धता के बारे में अधिकारियों ने समिति को बताया कि इस साल अगस्त-दिसंबर की अवधि में देश में 135 करोड़ खुराक उपलब्ध कराए जाएंगी। संसदीय समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा कर रहे हैं। समिति को गृह सचिव एके भल्ला, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण समेत शीर्ष अधिकारियों ने जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें