फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण : एनसीआर की वायु गुणवत्ता सुधारने को गठित केंद्रीय आयोग पर पांच महीने में ही लगा ताला

Sun, 14 Mar 2021 04:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता प्रबंधन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित आयोग अपने गठन के पांच महीने के अंदर ही बंद हो गया। आयोग का गठन केंद्र सरकार ने अध्यादेश के तहत पिछले साल अक्तूबर में किया था। अध्यादेश की अवधि खत्म होने के साथ ही यह बंद हो गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण सचिव आरपी गुप्ता ने बताया कि अध्यादेश को कानूनी रूप देने के लिए इसे संसद का सत्र शुरू होने के छह हफ्ते के अंदर सदन में पेश नहीं किया जा सका। इसकी वजह से इसकी वैधता खत्म हो गई और आयोग स्वत: भंग हो गया।

उन्होंने कहा कि अध्यादेश कानून नहीं बन पाया। किसी भी अध्यादेश को संसद का सत्र शुरू होने के छह हफ्ते के भीतर वहां पेश करना होता है। यह नहीं हुआ इसलिए अध्यादेश की वैधता समाप्त हो गई और आयोग भंग हो गया। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पूर्व सचिव एमएम कुट्टी को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें