मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत का कहना है कि यह वीडियो सोशल साइट्स पर पहले से ही वायरल थी और कांग्रेस अध्यक्ष ऐसे पहले व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने ये वीडियो ट्वीट किया है। भाजपा द्वारा लोगों का ध्यान असली मुद्दों से हटाने के लिए ये सब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक ये मामला 10 जून का है जब तालाब में दलित बच्चों के नहाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और बेल्ट से उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद गांव में उनका जुलूस भी निकाला गया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। पिटाई के वक्त तीनों नाबालिग अपना शरीर ढंकने के लिए पत्तों का सहारा लेते दिख रहे थे।