फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC: उरी में एलओसी पर पहुंचे कमांडर उपेंद्र द्विवेदी, सियाचिन में ले. जन. सेनगुप्ता ने बढ़ाया जवानों का हौसला

Sat, 26 Nov 2022 10:57 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरी

सार

कमांडर द्विवेदी ने उरी में नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों के साथ बातचीत की। उन्होंने सैन्य अभियान की तत्परता और घुसपैठ रोकने के पुख्ता प्रबंधों पर विश्वास जताया। ले. जन. उपेंद्र द्विवेदी का हाल ही में कहा था कि सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने में सक्षम है।

विज्ञापन
Commander Upendra Dwivedi visited at LoC in Uri - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा (LoC) के अग्रिम इलाकों का दौरा किया। उन्होंने वहां सेना की संचालन तैयारियों की समीक्षा। उधर, फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के कमांडर ले. जन. ए सेनगुप्ता ने सियाचिन में जवानों का हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन


कमांडर द्विवेदी ने उरी में नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों के साथ बातचीत की। उन्होंने सैन्य अभियान की तत्परता और घुसपैठ रोकने के पुख्ता प्रबंधों पर विश्वास जताया। ले. जन. उपेंद्र द्विवेदी का हाल ही में एक बयान चर्चा में आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने में सक्षम है। सरकार ने आदेश दिया तो पीओके वापस लिया जा सकता है।

मंगलवार को उन्होंने यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में दिए गए एक बयान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कही थी। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि जहां तक भारतीय सेना का संबंध है, वह भारत सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश को पूरा करेगी। जब भी इस तरह के आदेश दिए जाएंगे, हम हमेशा इसके लिए तैयार रहेंगे।

विज्ञापन

ले. जन. सेनगुप्ता ने लिया सियाचिन की अग्रिम चौकियों का जायजा
उधर, फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए सेनगुप्ता ने सर्दियों की तैयारियों और परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सियाचिन ग्लेशियर का दौरा किया। उन्होंने सियाचिन के अग्रिम क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने सैनिकों के उच्च मनोबल और प्रेरणा पर संतोष जताया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें