फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neowise Comet: यह 14 जुलाई से 20 दिनों तक रोजाना 20 मिनट के लिए आसमान में देखा जाएगा

Tue, 14 Jul 2020 11:30 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Comet neowise - फोटो : social media
विज्ञापन

नियोवाइज नाम का धूमकेतू इस वक्त पृथ्वी से लगभग 20 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। नासा के मुताबिक 22 जुलाई को यह धरती के बेहद करीब होगा और तब इसकी दूरी यहां से 10.3 करोड़ किलोमीटर ही रह जाएगी।

विज्ञापन


हालांकि इसके पहले 14 जुलाई (मंगलवार) से ही इसे भारत के आसमान में 20 दिनों तक रोज देखा जा सकेगा। मंगलवार से हर रोज सी/2020 एफ3 नामक इस अनोखे धूमकेतू 20 मिनट तक लोग देख पाएंगे।

वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह धूमकेतू 22-23 जुलाई को पृथ्वी के सबसे करीब होगा। लेकिन 14 जुलाई से ही नियोवाइज नाम के इस धूमकेतू को सूर्यास्त के बाद 20 मिनट तक नंगी आंखों से लोग रोजाना देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वैज्ञानिकों के अनुसार अगस्त से यह धूमकेतू धीरे धीरे दिखना बंद हो जाएगा। टेलीस्कोप और दूरबीन के जरिए इसे जुलाई में बेहद आसानी से देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें