अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप विश्व उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) 2017 में शामिल होने के लिए भारत पहुंची थीं। दो दिन के दौरे पर भारत आईं इवांका का जोरदार स्वागत किया गया, लेकिन उन्हें लेकर ट्विटर पर मजाक भी उड़ाने के कई मामले सामने आए।
कॉमेडियन जॉस कोवाको की एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसे ट्विटर पर करीब 2 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट भी किया गया। दरअसल, एडिट की गई वीडियो में दिखाया गया है कि इवांका भारत आधार बनवाने के लिए आई थीं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
कोवाको ने वीडियो के साथ लिखा कि ब्रेकिंग: एक्सक्लूसिव: पेड मीडिया आपकों यह नहीं दिखाएगा कि इवांका भारत अपना आधार कार्ड लेने के लिए आई थी। इसके बाद वीडियो वायरल हो गई और ट्वीट पर ट्वीट किए गए।
पढ़ें: PM और इवांका की सुरक्षा में बड़ी चूक, होटल की CCTV फुटेज चैनल्स पर हुई लाइव
दिलचस्प बात है कि ट्रोल हो रहे ट्वीट वॉर में आधार का आधिकारिक अकाउंट भी कूद गया। आधार विभाग की ओर से कहां गया कि इवांका भारत की नागरिक नहीं हैं इसलिए उन्हें आधार की सुविधा नहीं दी गई।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इवांका ट्रंप ने मंगलवार की शाम मशहूर फलकनुमा पैलेस में रात्रिभोज किया। विश्व उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) 2017 के मौके पर रात्रिभोज का आयोजन केंद्र सरकार ने किया था।