फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी करेंगे विपक्षी दलों के साथ 8 अप्रैल को संवाद, टीएमसी ने किया किनारा

Sat, 04 Apr 2020 08:35 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोकसभा एवं राज्यसभा में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ संवाद करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस आठ अप्रैल को संसद के दोनों सदनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री के वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाले संवाद में हिस्सा नहीं लेगी। 

विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आठ अप्रैल को 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संसद के दोनों सदनों में उन दलों के नेताओं के साथ संवाद करेंगे जिनके पांच से अधिक सांसद हैं।
 

समझा जाता है कि इस बैठक में कोरोना वायरस से जुड़े विभिन्न मुद्दों और देशव्यापी लॉकाडाउन पर चर्चा हो सकती है। लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री का विपक्षी दलों के साथ यह पहला संवाद होगा।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी लगातार लोगों से संवाद कर रहे हैं। आम जनता के अलावा उन्होंने अबतक मीडिया संस्थानों, खेल जगत की हस्तियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी संवाद किया है।    

ऐसी ही एक पहल के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अप्रैल की रात को नौ बजे लोगों से घर की लाइटें बंद कर घर के दरवाजे या बालकनी में नौ मिनट के लिए एक दीया जलाने की अपील की है। लेकिन इसे लेकर पक्ष और विपक्ष के नेताओं की तरफ से सियासी बयान आने लगे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें