फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल, सीएनजी और डीजल से चलने वाले वाहनों की दूर से हो सकेगी पहचान

Tue, 14 Aug 2018 03:57 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल एवं सीएनजी से चलने वाले वाहनों पर नीले रंग का जबकि डीजल चालित वाहनों पर नारंगी रंग का स्टीकर लगा होगा। अक्तूबर से दिल्ली/एनसीआर में पेट्रोल एवं सीएनजी से चलने वाले वाहनों पर नीले रंग का जबकि डीजल चालित वाहनों पर नारंगी रंग का स्टीकर लगा होगा। दूर से वाहनों की पहचान करने के लिए ऐसा किया गया है। 

विज्ञापन

      
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रेल यातायात एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा वाहनों की पहचान के लिए अलग-अलग रंग के स्टीकर लगाने के सुझाव को मंजूर कर लिया। न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मंत्रालय को 30 सितंबर तक दिल्ली/एनसीआर में चलने वाले वाहनों के लिए रंगीन स्टीकर लगाने के प्रस्ताव को अमल में लाने के लिए कहा है। 

पीठ ने मंत्रालय की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एएनएस नादकर्णी से कहा है कि वह इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के लिए हरे रंग की नंबर प्लेट लगाने पर विचार करें। इस पर नादकर्णी ने पीठ से कहा कि मंत्रालय इस पर विचार करेगा और जल्द इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


वकील अपराजिता सिंह ने दिया था सुझाव 
दिल्ली में वायु प्रदूषण के मसले पर अदालत की मदद कर रही वकील अपराजिता सिंह ने सुझाव दिया था कि वाहनों पर अलग-अलग रंग के स्टीकर लगाने पर विचार किया जाना चाहिए ताकि दूर से पता चल सके कि वाहन में किस ईंधन का इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें