फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 साल के हुए कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल, तीनों सेनाओं में दी अपनी सेवाएं

Fri, 11 Dec 2020 12:45 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
100 साल के हुए कर्नल पृथ्वीपाल सिंह - फोटो : Twitter - @kayjay34350
विज्ञापन

कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल ने जीवन के 100 साल पूरे कर लिए हैं। वह एकमात्र ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने भारतीय नौसेना, वायुसेना और थलसेना में अपनी सेवाएं दी हैं। कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल परिवार की सहमति के बिना हीअंग्रेजों के राज में रॉयल इंडियन एयरफोर्स में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन


बाद में उन्हें कराची में तैनात पायलट अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया। वह हॉवर्ड एयरक्राफ्ट उड़ाते थे। वह 1965 की जंग में भी शामिल हुए थे।  लेफ्टिनेंट जनरल के जे सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से गिल के बारे में यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया में उनकी जवानी की एक फोटो और मौजूदा समय की एक फोटो साझा की है और कैप्शन दिया, 'कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल- 100 नॉट आउट।'
 

कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल का बाद में भारतीय नौसेना में ट्रांसफर किया गया, जहां उन्होंने स्वीपिंग शिप और आईएनएस तीर पर अपनी सेवाएं दीं। वह दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मालवाहक पोतों की निगरानी करते थे। नौसेना अधिकारी के तौर पर उप लेफ्टिनेंट पृथ्वीपाल सिंह गिल ने स्कूल ऑफ आर्टिलरी, देवलाली में लॉन्ग गनरी स्टाफ का कोर्स क्वालिफाई किया।
विज्ञापन


इसके बाद गिल का सेना में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां ग्वालियर माउंटेन बैटरी में उनकी तैनाती हुई। इसके अलावा इन्होंने मणिपुर में असम राइफल्स में भी अपनी सेवा दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें